06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: एडीएम के पहुंचते ही तीन माह से चल रहा सखिया मेला दस मिनट में अवैध घोषित

Share:
बीसलपुर/दियोरिया कला:-  तीन महीने से चल रहे सखिया मेले को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया मौके पर पहुंची एडीम ऋतु पूनिया, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, बीसलपुर सीओ के साथ बीसलपुर तथा दियोरिया कोतवाली की पुलिस फोर्स ने मेले में लगी दुकानों को हटवाया एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि मेला जिस जगह पर लग रहा है वह जगह ग्राम समाज की है अभी किसी के नाम इस जमीन का पट्टा नहीं किया गया है अंधविश्वास को रोकने के लिए अखाड़ा परिषद के साधु संतों से वार्ता की गई है साधु संतों ने अंधविश्वास फैलाने से रोकने की कार्रवाई करने का प्रशासन का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर पूजा करने का अधिकार सनातन धर्म के अनुसार सभी को है अवैध कमेटी द्वारा जो भी चढ़ावा जमा किया गया है उसकी मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं सरकारी जगह पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी एडीएम ने बताया कि यहां पर कुछ पेड़ भी काटे जाने का मामला जानकारी में आया है जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। कमेटी द्वारा जो दुकानदारों से वसूली की गई है उसकी जांच कराई जाएगी।   प्रशासन द्वारा मेला अवैध घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही कमेटी के संचालक और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर सामान समेटने लगे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानें हटाने की चेतावनी दी है। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि मेला कमेटी और अखाड़ा परिषद के साधु संतों से वार्ता कर मेला अवैध घोषित कर हटवाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। तीन माह से चल रहे मेले में लाखों रुपए चढ़ावा आया है तीन दिन पहले जूना अखाड़ा परिषद के मंहत सत्य गिरि ने साधु संतों के साथ मेले पर अपना कब्जा कर लिया है जूना अखाड़ा परिषद के मेले में पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने आनन-फानन में सखिया मेले को अवैध घोषित कर भोली भाली जनता में तेजी से फैल रहे अंधविश्वास पर अंकुश लगाया है। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा मेला अवैध घोषित करने के बाद दुकानदार दुबारा यहां दुकानें लगाते हैं या नहीं।

शिकायतों के जांच का क्या हुआ असर

गांव सखिया मेले में लगातार शिकायतों के बाद जांच करने पहुंची एडीएम रितु पुनिया ने पहुंचते ही वहां पर आए लोगों से वार्ता की और उन लोगों से अपने-अपने घरों को जाने की अपील की इसके बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगी दुकानों को तुरंत खाली करने के आदेश मौके पर मौजूद एसडीएम व सीओ को दिए इसके बाद तुरंत मौके से मेले में लगी दुकान खाली हो गई। मेले में मौजूद लोगों ने बताया कि इस मेले में लाखों रुपए के चढ़ावे की हेरा फेरी हुई है जिसकी शिकायत तहसील के सभी अधिकारियों से की गई लेकिन तीन माह से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई आज जैसे ही एडीएम रितु पुनिया पहुंची वैसे ही मेला स्थल की दुकान खाली कर दी गई है इससे कहीं ना कहीं प्रतीत हो रहा है कि तहसील स्तर की कर्मचारी भी इस मेले में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे थे अगर मेला शुरू होने से पहले ही तहसील स्तर के अधिकारी ध्यान दें लेते तो आज यह नौबत नहीं आती।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement